नैनीताल, जून 18 -- नैनीताल। परिवहन विभाग ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 वाहनों के चालान, जबकि पांच वाहनों को सीज किया। परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि हनुमानगढ़ी, तल्लीताल डांठ, मालरोड, राजभवन मार्ग और मल्लीताल क्षेत्र में अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 बाइक चालकों पर कार्रवाई की, वहीं 15 वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही पांच वाहनों को सीज किया गया। वहीं दूसरी टीम ने11 दोपहिया वाहनों का चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...