नैनीताल, मई 20 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में भी अब गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को दिनभर तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।दोपहर के समय धूप और उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने और हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान जताया है। बता दें कि मई की शुरुआत में जहां शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। वहीं, बीते कुछ दिनों से लगातार धूप खिलने से तापमान में बढोतरी देखने को मिल रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2...