नैनीताल, अगस्त 14 -- नैनीताल, संवाददाता। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल की ओर से मोस्ट एंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट यानी मेनू कैंप-2026 का आयोजन 17 से 26 अगस्त तक नैनीताल में किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य एनसीसी कैडेटों में साहस, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। एनसीसी हेड क्वार्टर अयारपाटा में शुक्रवार को कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल साह ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंप में 60 कैडेट भाग लेंगे। इस दौरान नैनी झील में नौकायन अभियान यानी सेलिंग एक्सपीडिशन भी होगा। कैडेटों को नौकायन, सीमैनशिप, टीमवर्क और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। यह भी पढ़ें- एलयू एनसीसी एनरोलमेंट 2026: नए छात्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया 17 अगस्त से ...