नैनीताल, अप्रैल 7 -- नैनीताल। हाईकोर्ट ऑफिशियल्स स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में 17 अप्रैल से नैनीताल के डीएसए मैदान में 14वीं ज्यूडिशियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में केवल 35 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे, जिन्हें आयु प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।इच्छुक टीमें 14 अप्रैल तक 3500 रुपये (प्रवेश व बॉल शुल्क) जमा कर पंजीकरण करा सकती हैं। टीमों को 16 खिलाड़ियों की सूची पहले देनी होगी। लीग मैच 15 ओवर और नॉकआउट मैच 20 ओवर के होंगे। सभी मैच सफेद ड्रेस में खेले जाएंगे और टीमों को खेल सामग्री स्वयं लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए सचिव जेके लखेडा (9690220616/ 9412986376) व रवि जोशी (9411199200)से संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...