नैनीताल, मार्च 1 -- नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है और दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियों व गुलालों का अंबार लगा है। बच्चों के बीच पब्जी और डोरेमोन जैसी कार्टून पिचकारियां आकर्षण का केंद्र हैं। व्यापारी रोहन शर्मा ने इस बार बाजार में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुखौटे विशेष चर्चा में हैं, जिनकी कीमत 200 से 800 के बीच है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, दो दिन शेष रहते खरीदारी चरम पर है और शहर में जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...