नैनीताल, मार्च 10 -- नैनीताल, संवाददाता। मालरोड स्थित एक होटल कर्मचारी की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे साथी बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रथम दृष्टया मौत हार्टअटैक से होना बताया जा रहा है।एसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग सतनौली देवीनगर निवासी 54 वर्षीय प्रकाश राम मालरोड स्थित एक होटल में गाइड के रूप में कार्यरत था। सोमवार देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। होटल कर्मी उसे बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई यूनुस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयघात प्रतीत हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.