नैनीताल, जून 3 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह-शाम जहां धूप खिली रही वहीं दोपहर में बारिश हुई जिसके चलते मौसम सुहावना रहा। सुबह के समय शहर में धूप खिली हुई थी जिसके बाद आसमान में बादल घिर आए और फिर दिन में कुछ देर बारिश का दौर जारी रहा। अचानक हुई बारिश से सैलानी काफी रोमांचित नजर आए और मौसम भी ठंडा हो गया। उसके बाद फिर के बादल छंटने लगे और शाम के समय कुछ देर के लिए धूप ने दर्शन दिए साथ ही हल्के बादल भी छाए रहे। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- दिन में उमस के बाद शाम को राहत की बौछार शहर में बीते 24 घंटों में कुल 7.5 एमएम बारिश हुई है। यह भी पढ़ें- नौतपा के बीच नैनीताल का पारा आठ डिग्री लुढ़का

हिंदी हिन्दुस्ता...