नैनीताल, फरवरी 3 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। सुबह तेज धूप खिलने के साथ दिन में बादल छाए रहे। शाम को हल्की धुंध नजर आई। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को शहर में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...