नैनीताल, अप्रैल 6 -- नैनीताल, संवाददाता। जिले में संचार सेवाओं को मजबूत करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में जिला टेलीकॉम कमेटी की बैठक आयोजित की गई।एडीएम ने डार्क और शैडो एरिया में नेटवर्क सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली कटने पर भी टावर बंद न हों, इसके लिए ईंधन बैकअप और सोलर ऊर्जा का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। बैठक में बताया गया कि पहले चरण में स्वीकृत 48 टावर चालू हो चुके हैं। दूसरे चरण के 10 नए 4जी टावरों में से 5 के लिए भूमि मिल चुकी है, जबकि शेष 5 स्थानों बेलवाखान, जिरौली, रेकुना, बारगल और प्यूड़ा के लिए प्रशासन को शीघ्र संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। जिले के 477 गांवों में से अब तक 288 गांव योजना से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा जिओ कंपनी के प्रतिनिधियों ने हल्द्वानी क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.