नैनीताल, अप्रैल 18 -- नैनीताल, संवाददाता। श्रम विभाग के भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण किया जा रहा है। शनिवार से विभाग की टीम ने नैनीताल में भी सर्वे शुरू कर दिया है।नैनीताल में श्रम विभाग की ओर से असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों का सर्वे शुरू किया गया है। उत्कर्ष सेवा सोसायटी के अभिषेक गंगवार ने बताया कि श्रम विभाग की ओर से सोसायटी को जिले के श्रमिकों का सर्वे किया जा रहा है l जिसमें उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी और उसके लाभ बताए जा रहे हैं। श्रमिकों को विवाह सहायता योजना, सामूहिक कन्या विवाह सहायता योजना, शिक्षा, प्रसूति सहायता आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को नैनीताल के सात वार्डों में शिविर लगाकर सर्वे किया गया है। शेष वार्डों का सर्वे 10 से ...