नैनीताल, जून 20 -- नैनीताल, संवाददाता। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने को वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को एक ही दिन में 15 हजार से अधिक सैलानी शहर पहुंचे, जिससे सभी प्रमुख पर्यटन स्थल गुलजार हो गए। वहीं 3000 से अधिक वाहनों के दबाव से दिनभर शहर जाम से जूझता रहा।

पर्यटन स्थल नैनीझील में नौकायन को लंबी कतारें लगी रहीं। चिड़ियाघर में 2200, केव गार्डन में 1500 और रोपवे में 1000 से अधिक पर्यटकों ने भ्रमण किया। तराई-भाबर में झुलसाने वाली गर्मी के बीच नैनीताल का 20-22 डिग्री वाला सुहावना मौसम सैलानियों को खूब भाया, लेकिन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। डीएसए कार पार्किंग समेत शहर की सभी पार्किंग दोपहर तक फुल हो गईं। माल रोड, बायपास, बारापत्थर और हिमालय दर्शन मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। भवाली, हल्द...