हल्द्वानी, मार्च 14 -- नैनीताल। वाल्मीकि सभा नैनीताल का कार्यकाल 7 फरवरी 2026 को पूरा होने के बाद अब नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है जिसके लिए 17 मार्च को आमसभा आयोजित की जाएगी।सभा के कार्यवाहक महासचिव दिनेश कटियार ने बताया कि सभा का आयोजन दोपहर 12 बजे नगरपालिका सभाकक्ष में किया जाएगा। बैठक में वाल्मीकि समाज के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श किया जा सके।आमसभा में चुनाव कमेटी के गठन, चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने तथा मतदान और मतगणना की तिथि निर्धारित करने आदि पर चर्चा की जाएगी। साथ ही चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...