नैनीताल, अप्रैल 9 -- नैनीताल, संवाददाता। नैना वन क्षेत्र से पांच दिन से लापता उपनल कर्मी का शव गुरुवार को किलबरी वन विश्राम भवन के समीप गधेरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सौड़ नैनीताल निवासी 51 वर्षीय दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार के पद पर तैनात थे। 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने किलबरी और आसपास के वन क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी। इधर, गुरुवार को किलबरी गेस्ट हाउस परिसर से करीब पांच सौ मीटर दूर खाई में उनका श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.