नैनीताल, मई 21 -- नैनीताल, संवाददाता। लोअर माल रोड की मरम्मत का कार्य के लंबे समय से अधूरा रहने पर मां नयना देवी व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई है। बुधवार को व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना से मिला। इस दौरान ट्रीटमेंट का काम जल्द पूरा करने की मांग की गई।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि लोअर माल रोड में सितंबर-अक्तूबर 2025 से मरम्मत कार्य चल रहा है, लेकिन नौ माह बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। कई बार विभाग की ओर से कार्य पूर्ण होने की तिथियां तय की गईं, लेकिन हर बार समयसीमा बढ़ा दी गई। मार्च अंत तक कार्य पूरा करने की बात कही गई थी, बाद में 20 मई तक सड़क खोलने का आश्वासन दिया गया। अप्रैल में हुई पर्यटन सीजन की बैठक में भी अधिकारियों ने एक माह के भीतर कार्य पूरा कराने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक ...