नैनीताल में रिमझिम बारिश के बाद खिली धूप
नैनीताल, जून 26 -- नैनीताल l नैनीताल में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर दो बजे से तीन बजे तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद बादलों के बीच धूप खिली रही, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और पर्यटकों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया। बारिश के बाद झील किनारे सैलानियों की चहल-पहल बढ़ गई। यह भी पढ़ें- अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.