नैनीताल में यूपी नंबर की कार गहरी खाई में गिरी, दो महिला समेत 5 पर्यटकों की मौत
नैनीताल, मई 21 -- नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास सड़क पर ढैला गांव के पास यूपी नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, UP 32 QU 1874 नंबर की कार भवाली से रातीघाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान ढैला गांव के समीप अचानक वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे वाली जगह घने जंगल के बीच होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त वाहन काफी देर तक किसी की नजर में नहीं आया। यह भी पढ़ें- यूपी से नाबालिग लड़की को अगवा कर उत्तराखंड लेजाकर गैंगरेप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.