हल्द्वानी, जून 5 -- नैनीताल। नैनीताल में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली सुबह से ही आसमान में बादल डेरा जमाए रहेl करीब 10 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली।हालांकि, लगातार तेज बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा| बाजार में पर्यटक कम दिखाई दिए| यातायात भी सुस्त गति से चला| जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में नैनीताल में 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है यह भी पढ़ें- देरी से पहुंचा मानसून पकड़ने लगा रफ्तार, देहरादून समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट यह भी पढ़ें- नैनीताल में दिन में बारिश के बाद खिली धूप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...