नैनीताल में मूसलाधार बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
नैनीताल, जून 28 -- नैनीताल। नैनीताल में रविवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह 9:20 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई l बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में शहर में 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बता दें कि बीते कुछ दिनों से शहर का तापमान बढ़ रहा था, जिसके चलते दिन के समय उमस और गर्मी महसूस होने लगी थी| शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था| यह भी पढ़ें- नैनीताल में दोपहर को मूसलाधार बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.