नैनीताल, अगस्त 29 -- नैनीताल। रन टू लिव संस्था की ओर से प्रतिष्ठित मानसून माउंटेन मैराथन का 15वां संस्करण रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मैराथन की थीम 'टुगेदर वी राइज' है, जिसका उद्देश्य एकता का संदेश देने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना है।संस्था के हरीश तिवारी ने बताया कि इस बार विजेताओं की कुल पुरस्कार राशि 4 लाख से बढ़ाकर 5.50 लाख रुपये कर दी गई है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों धावक हिस्सा लेंगे। सुबह 7:00 बजे 21 किमी की मुख्य दौड़ (210 प्रतिभागी) शुरू होगी। इसके बाद 7:05 बजे चार किमी बच्चों की दौड़ (250 प्रतिभागी), 7:15 बजे पांच किमी दौड़ (200 प्रतिभागी), और 7:25 बजे 10 किमी दौड़ (240 प्रतिभागी) होगी। इसके अलावा 'रन फॉर फन' श्रेणी में करीब 500 लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर...