नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल। लेकसिटी वेलफेयर क्लब की बैठक सोमवार को क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 7 जून को शैले हॉल में माता की चौकी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। क्लब सचिव प्रगति जैन ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उर्मिला चौहान को संयोजक तथा रानी साह, सीमा सेठ और रोमा लोहनी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि इस वर्ष माता की चौकी में भजन-कीर्तन के लिए रुद्रपुर से राजीव तूफानी व शुभम गुप्ता की मंडली को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। बैठक में आभा साह, हेमा भट्ट, दीपा पांडे, दया कुंवर, रमा भट्ट, तुषी साह, अनुराधा भट्ट, विनीता पांडे, जीवंती भट्ट, गीता साह, मंजू बिष्ट, दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, प्राची आर्या, कविता गंगोला, सविता, अमिता साह, अमिता शेरवानी, ज...