नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में पिछले एक माह से एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत झेल रहे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने खाने-पीने की चीजों के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। गैस की कमी के चलते कारोबारी अब कोयले की भट्टियों और इंडक्शन जैसे महंगे विकल्पों का सहारा ले रहे हैं, जिससे उनकी लागत में बढ़ोतरी हो रही है। पर्यटन सीजन से ठीक पहले लिए जा रहे इस फैसले का सीधा असर सैलानियों पर पड़ सकता है।मल्लीताल स्थित रेस्टोरेंट संचालक रुचिर साह के अनुसार, गैस किल्लत के कारण रेस्टोरेंट संचालकों को पारंपरिक तरीकों पर निर्भर होना पड़ रहा है। कोयले के बढ़ते दाम और बिजली बिल में इजाफे के चलते उन्हें मेन्यू में करीब 10 प्रतिशत तक वृद्धि करनी पड़ रही है। मालरोड के रेस्टोरेंट संचालक सईद अहमद का कहना है कि वर्तमान ह...