हल्द्वानी, मार्च 27 -- नैनीताल, संवाददाता। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर हिमाल आर्ट एन्ड कल्चर सोसायटी की ओर से शुक्रवार को श्री राम सेवक सभा प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थिएटर के इतिहास पर चर्चा की गयी। उसके बाद काव्य पाठ व अन्य प्रस्तुतियां दी गयी l इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम, इदरीस मलिक, एचएस राणा और डीके शर्मा ने बताया कि किस प्रकार अभाव के बावजूद नैनीताल के कलाकारों ने रंगमंच के प्रति समर्पण दिखाया और आज बहुत से कलाकार कला के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं l इस दौरान मिथिलेश पांडे, डीके शर्मा, मोहित सनवाल, दिलावर सिराज, नासिर अली, पवन कुमार, नीरज डालाकोटी, कौशल साह जगाती, मदन मेहरा, एच एस राणा, अनिल कुमार, नवीन बेगाना, अनुराग बिसारिया, अमन महाजन, भास्कर बिष्ट, अकरम अली, प्रदीप रौतेला, मुकेश धसमाना, व...