नैनीताल, अप्रैल 6 -- नैनीताल, संवाददाता। भाजपा का स्थापना दिवस नैनीताल मंडल में सोमवार को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी के प्रति समर्पण व अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया गया। आयोजन नैनीताल क्लब में किया गया, जिसका संचालन मोहित साह ने किया। इसका शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। समारोह में मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे।इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए संगठन में अनुशासन बनाए रखने और आगामी 2027 के चुनावों के लिए तन, मन और धन से जुटने का आह्वान किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उस पर गर्व कर...