नैनीताल, मार्च 2 -- नैनीताल शहर के सात नंबर क्षेत्र स्थित ब्रिटिशकालीन ग्लेनमोर कोठी अग्निकांड की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई। लकड़ी से निर्मित यह ऐतिहासिक भवन आग की लपटों के सामने कुछ ही देर में ढह गया। गनीमत रही कि घटना के समय भवन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। आग से लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। शहर की एक महत्वपूर्ण धरोहर नष्ट हो गई। आग लगने के समय कोठी में निवासरत ललित तिवारी और उनकी पत्नी चंद्रा तिवारी अपने बेटे से मिलने गुरुग्राम गए हुए थे। जानकारी के अनुसार, रविवार को जैसे ही वे लौटकर घर के समीप पहुंचे, लोगों ने उन्हें भवन से धुआं निकलने की सूचना दी। उन्होंने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला, भीतर आग की तेज लपटें उठती नजर आईं। आसपास के लोगों ने तत्परता से घर के भीतर रखा बिस्तर, गैस सिलेंडर और अन्य घरेल...