नैनीताल, मार्च 8 -- नैनीताल, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को नैनीताल में आशा कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल आर्य समाज पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें आशाओं ने महिला अधिकारों, समानता और अपने संघर्ष को मजबूत करने पर चर्चा की।आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से उन्हें न तो सम्मानजनक मानदेय दिया गया है और न ही राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया गया है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु की आशा कार्यकर्ताओं के लिए न तो पेंशन की व्यवस्था है और न ही एकमुश्त धनराशि का कोई प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि आशा कार्यकर्ताओं का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं है, बल्कि महिलाओं के अधिकार, समानता और सम्मान के लिए आगे बढ़न...