नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में गुरुवार दोपहर में बूंदाबांदी हुई, जो कि रुक-रुक कर शाम तक होती रही। मौसम के इस बदले मिजाज से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। शाम के समय हल्की धूप भी खिली। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आगामी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र नैनीताल के अनुसार, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...