नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल l बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। नैनीताल उपखंड के तहत आठ कनेक्शन काटे गए। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि मंगलवार को शहर में लंबे समय से बिल भुगतान नहीं करने वाले आठ उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर विभाग की एक लाख 29 हजार रुपये की देनदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...