नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को हल्की रिमझिम बारिश हुई। धूप-छांव के साथ मौसम ने कई रंग दिखाए। तेज हवाएं पूरे दिन चलती रहीं। सुबह के समय मौसम तेज हवाओं के साथ सुहावना बना रहा। चटख धूप भी कुछ देर खिली रही। दिन में बादलों का आना जाना जारी रहा, जिन्हें तेज हवाओं ने टिकने नहीं दिया। अलबत्ता धूप में गर्मी का एहसास हुआ तो शाम की हवा में खासी ठंड महसूस हुई। दोपहर दो बजे बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद मौसम साफ हो गया और फिर धूप निकल आई। मौसम विभाग देहरादून के अनुसार इन दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है। जिसका नैनीताल में हल्की बारिश के साथ असर रहा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र नैनीताल के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...