नैनीताल, मार्च 18 -- नैनीताल। शहर में एक बार फिर लावारिस और पालतू कुत्तों का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है। बुधवार को मल्लीताल क्षेत्र में एक बुजुर्ग पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मल्लीताल के रॉयल होटल क्षेत्र में 60 वर्षीय गोपाल राम पर कुत्तों ने हमला कर दिया। अचानक कई लावारिस कुत्ते उनके पीछे पड़ गए और उन्हें काट लिया। शोर सुन आसपास के लोगों ने बुजुर्ग को बचाया और उन्हें बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि बुधवार को कुत्तों के हमलों के कई मामले सामने आए हैं। मल्लीताल निवासी 16 वर्षीय वैभवी सुयाल, 33 वर्षीय गोपाल कनवाल, तल्लीताल निवासी 4 वर्षीय गौरांश, नारायण नगर निवासी 64 वर्षीय लीला देवी, मंगोली निवासी 7 वर्षीय मान्या बगडवाल, बगड़ निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.