नैनीताल, फरवरी 26 -- नैनीताल, संवाददाता। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित फागोत्सव में गुरुवार को स्कूली बच्चों की होली प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। आज शुक्रवार को रंग धारण, सुबह 10:45 बजे चीर बंधन और आंवला एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। प्रतियोगिता में मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर ने पहला, शहीद सैनिक स्कूल ने दूसरा और राम मोंटसरी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही अमेरिकन किड्स को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक कैलाश जोशी, मिथिलेश पांडे रहे। मुख्य अतिथि कूर्मांचल बैंक के चेयरमैन विनय साह, संजय साह, प्रगति साह रहीं। साथ ही विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। यहां सभा अध्यक्ष मनोज लाल साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, अशोक शाह, राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी मंटू, नवीन बेगाना, मीनाक्षी कीर...