नैनीताल, अप्रैल 9 -- भानू जोशी, नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में पुलिस ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित टीबी नंबर वाली टैक्सियों के संचालन पर कड़ी कार्रवाई की। यह अभियान पूर्व में न्यायालय की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में चलाया गया।मल्लीताल कोतवाली प्रभारी हेम पंत के निर्देशन में एसआई आशा बिष्ट और दीपक कार्की की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 20 से अधिक टैक्सी वाहन स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जिससे लगभग 10 हजार रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस के अनुसार, शहर में टीबी नंबर की टैक्सियों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसके बावजूद कई चालक नियमों की अनदेखी कर वाहनों का संचालन कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भ...