नैनीताल, अप्रैल 9 -- नैनीताल। नैनीताल में पुलिस ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित टीबी नंबर वाली 20 टैक्सियों के चालकों का चालान किया गया। मल्लीताल कोतवाली प्रभारी हेम पंत के निर्देशन में एसआई आशा बिष्ट और दीपक कार्की की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 20 से अधिक टैक्सी वाहन स्वामियों का चालान कर करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...