नैनीताल, मार्च 30 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद अब पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। सोमवार को तेल की कमी के चलते लोगों को केवल 200 रुपये तक ही पेट्रोल-डीजल दिया गया, जिससे दिनभर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।तल्लीताल स्थित पेट्रोल पंप पर सीमित स्टॉक होने के कारण पूरे दिन आपूर्ति नियंत्रित रखनी पड़ी। स्थिति को संभालने को पंप संचालकों ने प्रत्येक उपभोक्ता को केवल 200 रुपये का ही तेल देने का निर्णय लिया। इस दौरान लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। उधर, सूखताल पेट्रोल पंप बीते शुक्रवार से मशीनों की मरम्मत के कारण बंद है, जिससे पूरे शहर का दबाव तल्लीताल पंप पर आ गया है। सीमित स्टॉक के चलते दोपहर एक से दो बजे तक करीब एक घंटे के लिए पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे आपूर्ति बाधित रही। पेट्रोल पंप सं...