नैनीताल, मार्च 16 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल के तल्लीताल स्थित पेट्रोल पंप में सोमवार को पेट्रोल की कमी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से पेट्रोल भरवाने पहुंचे कई ग्राहकों को तेल नहीं मिलने से लौटना पड़ा।सोमवार सुबह करीब 11 बजे के बाद पेट्रोल पंप में पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद तेल का टैंकर आने तक कुछ घंटों तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को फजीहत उठानी पड़ी। कई लोग पेट्रोल न मिलने के कारण खाली हाथ ही लौट गए। नैनीताल निवासी संदीप राणा ने बताया कि वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पहुंचे थे, लेकिन पेट्रोल खत्म होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। वहीं सिद्धार्थ ठाकुर ने कहा कि दिन में पेट्रोल पंप जाने पर तेल नहीं मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेट्रोल पंप के मैनेजर दीपक तिवारी ने बताया कि सोमवार...