नैनीताल, दिसम्बर 3 -- नैनीताल, नैनीताल पुलिस ने मालरोड और तल्लीताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सेल्फ बैलेंसिंग सेगवे स्कूटर से गश्त शुरू कर दी है। गश्त के दौरान सेगवे पर सवार पुलिस कर्मी पर्यटकों और आम लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की पहल पर दो साल पहले उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग और तकनीकी सुविधाओं के लिए दो अमेरिकी सेगवे स्कूटर सौंपे गए थे। इनमें से एक स्कूटर मल्लीताल कोतवाली और दूसरा तल्लीताल थाने को मिला था। शुरुआत में मल्लीताल में गश्त करने के बाद तकनीकी कारणों से यह स्कूटर तल्लीताल थाने को दे दिया गया। अब दोनों स्कूटर तल्लीताल क्षेत्र में गश्त के लिए उपयोग किए जा रहे हैं। मंगलवार को भी तल्लीताल में पुलिस ने सेगवे स्कूटर से गश्त की। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि सेगवे स्कूट...