नैनीताल, अप्रैल 16 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनी झील में पर्यटकों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एनडीआरएफ ने एक सराहनीय पहल करते हुए स्थानीय नाव चालकों के लिए विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नाव चालकों को आपातकालीन परिस्थितियों में कुशल 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' के रूप में तैयार करना है।मल्लीताल स्थित बैंड स्टैंड पर आयोजित इस शिविर में नाव चालकों को व्यावहारिक रूप से विभिन्न जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसका मुख्य फोकस 'वाटर रेस्क्यू' पर रहा, जिसमें डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रभावी तरीके सिखाए गए। साथ ही प्रतिभागियों को हृदय गति रुकने या सांस लेने में कठिनाई होने की स्थिति में दी जाने वाली सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रक्रिया और दुर्घटना के दौरान अत्यधिक र...