नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर स्थित महिला अध्ययन केंद्र में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र एवं आंतरिक शिकायत समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें अधिनियम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पूर्ण रूप से लागू होता है, तो यह महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा, हालांकि महिलाओं ने बिना आरक्षण के भी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता का परचम लहराया है। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पंकज सिंह नेगी उपस...