नैनीताल, मार्च 22 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी का असर व्रतियों की भोजन थाल पर भी पड़ा है। बाजार में गैस की किल्लत के चलते होटल, रेस्टोरेंट केवल ऑर्डर पर ही व्रत की थाली परोस रहे हैं। व्रत स्पेशल थाली 100 रुपये तक महंगी हो गई है।नवरात्रि पर बाजार में फल, सूखे मेवे और सिंघाड़े के आटे की कीमत पहले से ही बढ़ी हुई है। अब स्पेशल सात्विक थाली की कीमत बढ़ी है, जो कि इस बार अधिक खर्च मांग रही है। रेस्टोरेंट संचालक पंकज टंडन ने बताया कि नवरात्रि व्रत के प्रमुख खाद्य पदार्थों साबूदाना, मखाना, मूंगफली, सिंघाड़ा की कीमतों में तेजी के साथ ही गैस की मारामारी के कारण व्रत की थाली महंगी हुई है। रेस्टोरेंट्स और होटलों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए स्पेशल व्रत थाली केवल ऑर्डर पर ही बनाई जा रही है। व्रत स्पेशल थाली में ...