नैनीताल, अक्टूबर 4 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में पहली बार महिलाओं की फेडरेशन कप सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप खेली जाएगी। जो कि आगामी तीन नवंबर से शुरू होगी। खास बात ये होगी कि चैम्पियनशिप में देशभर की टॉप-10 टीमों की महिला मुक्केबाज दमखम दिखाएंगी। नैनीताल डिस्ट्रिक बॉक्सिंग एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। सभी के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोच अजय ने बताया कि नैनीताल में पहली बार महिलाओं के लिए बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जो कि तीन से सात नवंबर तक डीएसए मैदान में खेली जाएगी। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है, इसमें राज्य स्तर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतिभागी टीमों को उनके राज्य की तरफ से इस चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने भेजा जा रहा है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.