नैनीताल, अप्रैल 28 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ हल्की धुंध भी छाई रही। जिसके चलते उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, सुबह-शाम ठंडी हवाओं के चलते गर्मी का असर कम पड़ रहा है। शहर में बीते कई दिनों से लगातार धूप खिले रहने के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में बढोतरी भी हो रही है। बीते दिनों शहर का तापमान रिकॉर्ड 30.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। झील के जलस्तर में भी निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को नैनीझील का जलस्तर 79 फीट 5 इंच दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- हल्के बादलों के बीच उमस ने बढ़ाई परेशानी, तापमान घटने के बावजूद नहीं मिली राहत जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- धर्मनगरी ...