नैनीताल, मार्च 2 -- नैनीताल। शहर में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने दुकानों, रेस्टोरेंटों और मिष्ठान भंडारों का निरीक्षण किया। मल्लीताल क्षेत्र में स्थित मामूज और साह एंड ब्रदर्स की दुकान से खोया, सरस्वती मिष्ठान भंडार से गुजिया, तल्लीताल में गंगा स्टोर से चिप्स का सैंपल लिए। जिन्हें जांच को प्रयोगशाला भेज दिया गया है। उन्होंने दुकानदारों को साफ-सफाई, गुणवत्ता और खाद्य मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...