नैनीताल में दिन में बारिश, शाम को खिली धूप
नैनीताल, जून 18 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। जिसके बाद दोपहर में मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बारिश होने के बाद तेज हवाओं और गर्जन का दौर भी जारी रहा।अचानक मौसम खराब होने और तेज हवाएं चलने से स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग सर छुपाने के लिए जगह तलाशते नजर आए। साथ ही नौकायन कारोबारी भी अपनी नाव किनारे लाकर तिरपाल से ढकते नजर आए। बारिश के साथ ही शहर में कोहरा भी छाया रहा। शाम के समय फिर से मौसम ने करवट बदली और बादल छंटने के बाद धूप खिली रही। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में शहर में 52.5 एमएम बारिश दर्ज की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.