नैनीताल, जून 13 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और हवाओं का दौर भी जारी रहा। जिसके चलते ठंड महसूस हुई। वहीं शाम को करीब 5 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधा घंटा जारी रही। देर शाम बादल छंट गए और मौसम फिर से सामान्य हो गया। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में 4 एमएम बारिश हुई। यह भी पढ़ें- बादलों की आवाजाही के बीच सुहावना हुआ मौसम, बारिश के आसार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...