हल्द्वानी, मई 26 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में इन दिनों तेज धूप खिले रहने से गर्मी बढ़ने के साथ ही तापमान में भी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। दोपहर में तेज धूप से काफी गर्मी का एहसास हो रहा है वहीं सुबह शाम हवाओं के चलते गर्मी से राहत मिल रही है। दोपहर में तेज धूप से बचाव के लिए लोग पेड़ों की छांव का सहारा लेते और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आ रहे हैं वहीं दुकानों और होटलों में भी पंखों का सहारा लिया जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहने और 28 मई से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें- नैनीताल में तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, सुबह शाम हवाओं से राहत जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- नौतप...