नैनीताल, मई 28 -- नैनीताल, संवाददाता। बकरीद की नमाज गुरुवार को मल्लीताल डीएसए मैदान में अदा की गई। सुबह सभी लोग मैदान में एकत्रित हुए, जिसके बाद ठीक 9 बजे से सामूहिक नमाज शुरू हुई। 9.30 बजे तक नमाज अदा की गई। मल्लीताल जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती अजमल कासमी ने सभी लोगों को नमाज अदा कराई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी और दश की सुख-समृद्धि की कामना की। यहां करीब ढाई हजार लोग मौजूद रहे।गुरुवार को नमाज के दौरान पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल मैदान में मौजूद रहा। नमाज से पहले लाउडस्पीकर की आवाज काफी तेज थी। यह भी पढ़ें- नैनीताल के फ्लैट्स में अदा की गई बकरीद की नमाज प्रशासन ने आवाज कम कराई, उसके बाद नमाज हुई। कुछ नमाजियों ने आरोप लगाया कि उन्हें तल्लीताल और शहर के अन्य जगहों से मैदान तक पुलिस ने नहीं आने दिया। तल्लीताल...