नैनीताल, मई 19 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में रहने वाले डाक विभाग के एक कर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, मूल अखड़ा चलियापानी, चमोली निवासी 52 वर्षीय सुरेश लाल नैनीताल में डाक विभाग में कार्यरत थे और मल्लीताल क्षेत्र में किराए पर रह रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक उनके सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन उन्हें बीडी पांडे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसआई प्रवीण तेवतिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हृदयाघात का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चला पाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...