नैनीताल में छह घंटे बिजली गुल, कई क्षेत्रों में रहा पावर कट
नैनीताल, मई 11 -- नैनीताल। नैनीताल में ऊर्जा निगम की ओर से चलाए जा रहे विद्युत मरम्मत कार्यों के चलते सोमवार को शहर के कई क्षेत्रों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जानकारी के अनुसार, स्टाफ हाउस, बिड़ला परिक्षेत्र और चार्टन लॉज क्षेत्र में विद्युत लाइनों की मरम्मत और लॉपिंग कार्य किया गया। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक इन इलाकों में बिजली गुल रही, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि विद्युत लाइनों की मेंटेनेंस और लॉपिंग कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा करने के लिए निर्धारित समय तक पावर कट किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.