पीलीभीत, जून 12 -- ​पीलीभीत/पूरनपुर। उत्तराखंड के नैनीताल में चल रही 100वीं अखिल भारतीय टेंडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में जनपद की टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। हॉकी एसोसिएशन ने टीम का उत्साहवर्धन किया है। अखिल भारतीय टेंडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में पीलीभीत हॉकी सोसिएशन से संबद्ध डायमंड हॉकी क्लब पूरनपुर का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। क्लब के संस्थापक एवं एसोसिएशन के संरक्षक महेश आजाद ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले में खेलते हुए डायमंड हॉकी क्लब ने दमदार शुरुआत की और अपना पहला मैच चांदपुर के खिलाफ जीता। इसके बाद टीम ने अपने विजयी अभियान को आगे बढ़ाते हुए दूसरे कड़े मुकाबले में रानीखेत को 1-0 से शिकस्त दी। यह भी पढ़ें- गोंडा, दिल्ली इलेवन और बाराबंकी ने दर्ज की जीत वहीं तीसरे मैच में भी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बह...