नैनीताल, मार्च 5 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। पिछले माह की तुलना में तापमान में आई बढ़ोतरी ने साफ कर दिया है कि शहर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। चटक धूप खिलने के कारण अब दिन के समय ठंड का असर काफी कम हो गया है और लोगों को भारी कपड़ों से राहत मिलने लगी है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमानों में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान पिछले माह के 19 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर अब करीब 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान पूर्व के 8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर अब 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार, इस वर्ष तापमान सामान्य से अधिक रहने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.