नैनीताल, अप्रैल 21 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड खेल निदेशालय की ओर से 15 अप्रैल से प्रशिक्षण शिविर शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं, पर जमीनी स्तर पर स्थिति इससे अलग दिखाई दे रही है। जिले के कई क्षेत्रों में अब तक शिविर शुरू नहीं हो पाए हैं, जिससे विभागीय दावों पर सवाल उठने लगे हैं।विभाग की ओर से जारी निर्देशों में शिविरों के संचालन, प्रशिक्षकों की निरंतरता और मानदेय भुगतान को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा है कि जिन प्रशिक्षकों के तीन वर्ष पूरे नहीं हुए हैं, उनकी सेवाएं जारी रहेंगी और लंबित भुगतान जल्द किया जाएगा। इसके बावजूद नैनीताल में प्रशिक्षण गतिविधियां शुरू नहीं हो सकी हैं। स्थानीय स्तर पर न तो मैदानों में अभ्यास हो रहा है और न ही प्रशिक्षकों को स्पष्ट निर्देश मिले हैं, जिससे खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में असमंजस बना हुआ है। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.